DigitalSteps: Digital Marketing, SEO, Web Design Agency
  • Blog

4/16/2018

डिजिटल मार्केटिंग की खासियत और लाभ (Digital marketing USP and benefits)

2 Comments

Read Now
 
Picture
मौजूदा दौर डिजिटल क्रांति का समय है, क्योंकि वस्तु से लेकर इंसान की पहचान भी अब डिजिटली कर्नवर्ट हो रही है. किसी प्रॉडक्ट की जानकारी के बारे में बार-कोडिंग हो या फिर इंसान से जुड़ी पहचान वाला आधार कार्ड सभी में कहीं न कहीं डिजिटल क्रांति का योगदान है. अब जब सारा सार संग्रह जब डिजिटली रिकॉर्ड हो रहा हो तो फिर इस प्लेटफार्म पर यदि आपने पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं किया तो आप पर्याप्त लाभ पाने से भी वंचित रह सकते हैं. ऐसे में डिजिटल वर्ल्ड में खास पहचान बनाने में डिजिटल मार्केटिंग आपके लिए अचूक अस्त्र का काम करता है. क्योंकि डिजिटल संसार में यूजर्स का ट्रेफिक रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है. कंपनी से लेकर राजनीतिक दल और नेता-अभिनेता सभी किसी न किसी तरह (ट्विटर, फेसबुक, ब्लॉग, वेबसाईट आदि) के जरिए सुर्खी पाने की प्रतिस्पर्धा में बने हुए हैं. (डिजिटल स्टेप्स के साथ बढ़ाएं कदम डिजिटली)
डिजिटल मार्केटिंग की खासियत-
  1. डिजिटल मार्केटिंग की खासियत की यदि बात करें तो ये तरीका आपके बजट में होने के साथ ही बहुत बड़े वर्ग (टारगेट) तक पहुंच रखता है. साथ ही आप मार्केटिंग की कमान खुद अपने हाथ में रखकर जरूरत पड़ने पर जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं. 
  2. कन्वर्जन रेट- मार्केटिंग के अन्य तरीकों जैसे टेलिविजन, प्रिंट कैंपेनिंग में इस बात का सही तौर पर पता नहीं चल पाता कि इससे कितना टारगेट अचीव हुआ. जबकि डिजिटल मार्केटिंगके दौरान सोशल डिजिटल प्लेटफार्म्स से न केवल विज़िटर्स का एक्युरेट पता चलता है, बल्कि उनकी प्रतिक्रिया के आधार पर संशोधन करने में भी इन्फर्मेशन रिलीज़र को आसानी होती है.सर्च एंजिन ऑप्टिमाईजेशन (SEO) सोशल मीडिया मार्केटिंग (SMO) और ईमेल मार्केटिंग का हाई कन्वर्जन रेट कंज्यूमर्स से त्वरित (क्विक) और प्रभावशाली संवाद साधने का सर्वोत्तम चेनल भी है.  सिर्फ वेबसाईट बनाकर यदि ये सोचा जाए कि मकसद पूरा हो गया तो ऐसा सोचना ठीक नहीं क्योंकि  वेबसाईट तब तक किसी काम की नहीं जब तक उस पर यूजर्स का ट्रैफिक ही न हो ऐसे में SEO और SMO आपकी बाजिव मदद करते हैं.
  3. डिजिटल मार्केटिंग में लिंक बिल्डिंग- ईमेल मार्केटिंग के जरिए टारगेट यूजर्स केसाथव्यक्तिगतसंबंधस्थापितकरनेका भी फायदा है. जिसमें ईमेल मार्केटिंग या सोशल मीडिया के जरिए आप अपनीजानकारी अपनी जरूरत के हिसाब से प्रस्तुत कर सकते हैं. साथ ही लाईव चैट के अलावा क्वेरीज़ फोरम में शामिल होकर टारगेट यूजर्स के बीच अपनी पैठ बनाई जा सकती है
  4. इंसान का जीवन अब बिन मोबाईल सब सून की कहावत चरितार्थ कर रहा है. ऐसे में यदि आपने अपने टारगेट को हासिल करने में यदि इस माध्यम को अपने इमेज बिल्डिंग अभियान में शामिल नहीं किया तो एक बड़े वर्ग से आप संपर्क साधने से वंचित रह सकते हैं. मोबाईल ही वो जरिया है जिससे आज यूजर्स सबसे ज्यादा इंटरनेट सर्फ करते हैं. ऑन लाईन ट्रेडिंग का न्यौता देने वालों की न केवल भरमार है बल्कि महंगी शॉप के संचालकों के मुकाबले ऑन लाईन ट्रेडर्स तबियत से मुनाफा कमा रहे हैं.
  5. डिजिटल मार्केटिंग से ब्रांड वेल्यू को बढ़ाने में खासी मदद मिलती है. ज्यादा वर्ग तक पकड़ रखने के कारण ब्रांड चर्चा का विषय बनता है और यूजर्स के द्वारा शेयरिंग करने से भी सहायक प्रचार-प्रसार मिलता है.  डिजिटल मार्केटिंग में रेटिंग आदि का भी विकल्प होता है जिससे यूजर्स की कंटेंट के बारे में राय जानने में मदद मिलती है. DM यानी डिजिटल मार्कटिंग के द्वारा पॉजिटिव और फैवरेवल रिव्यु से टारगेट यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया जा सकता है. सोशल मीडिया पेज के जरिए अपनी राय रखना इन दिनों चलन  में भी है.
  6. विनियोग पर बेहतर रिटर्न-  ROI यानी रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट के मामले में भी DM यानी डिजिटल मार्कटिंग खासी मददगार है, क्योंकि इसमें मिनिमम, मीडियम से लेकर आपके बजट के मुताबिक प्रचार-प्रसार के तमाम पैकेज मौजूद हैं. स्मॉल लेवल के इन्वेस्टमेंट के तहत ईमेल के जरिए आप जहां पैकेज के अनुसार यूजर्स तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं, वहीं वेब एनेलेटिक्स से इस बात की पूरी जानकारी मिल जाती है कि वेबसाईट ROI कितना है.
  7. कॉस्ट इफेक्टिव भी है DM–डिजिटल मार्केटिंग आपको एक साथ और एक ही समय वो भी कम लागत पर लार्ज यूजर्स तक पहुंचने का मौका देती है. बस जरूरत है अपनी बजट के अनुसार बेहतर प्लानिंग की. और प्लानिंग बनाने में डिजिटल स्टेप्स आपकी भरपूर मदद करता है वो भी नॉमिनल फीस पर हमारे पैकेज जानने के लिए क्लिक करें....पर
टीवी- अखबार की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग की सर्व व्यापकता यूजर्स से आपकी मेल-मुलाकात कराने में ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि टीवी और अखबार जहां लिमिटेड रीच रखते हैं वहीं डिजिटल मार्केट से आप दुनिया भर के यूजर्स तक अपना संदेश पहुंचा सकते हैं. मसलन ये डिजिटल मार्केटिंग ही है कि अमेरिका में बैठा कारोबारी अन्य देशों में बगैरअपना सेंटर खोले पूरी दुनिया से भरपूर प्रॉफिट अर्न कर रहा है.

Learn more Digital marketing USP and benefits with DigitalSteps Digital Marketing Company.

Share

2 Comments

3/30/2018

Importance of content marketing in SEO

6 Comments

Read Now
 
Picture

SEO में कंटेंट मार्केटिंग का महत्व- इंटरनेट के युग में अब डिजिटल मार्केटिंग तेजी से उभर कर सामने आई है. जिसमें प्रॉडक्ट और सर्विस की डिजिटल टेक्नोलॉजी के आधार पर मार्केटिंग की जाती है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सर्विस प्रोवाइडर यूजर से जोड़ा जा सके.

इसमें एसएमएस से लेकर ईमेल, फेसबुक, ट्विटर, गूगल जैसे कई माध्यम समाहित हैं. चूंकि सारा खेल यूजर्स और उसके द्वारा चाही गई जानकारी का है, तो ऐसे में नेट संसार में आपके द्वारा जमा किया जा रहा डाटा की भी इस तरह से रचना की जानी चाहिए जिसमें सर्वाधिक खोजे जाने वाले विषय, शब्द, चित्र आदि समाहित हों. धाराप्रवाहिता, तात्कालिकता, समयकाल के साथ ही मौलिकता का इसमें खास ध्यान रखना जरूरी है. चूंकि तमाम सर्च एंजिन एक आदर्श आचार संहिता के आधार पर कंटेंट की खोज करते हैं.

इसमें झूठ, फरेब और मक्कारी से लैस सामग्री को सर्च एंजिन दरकिनार कर देता है. दूसरे की सामग्री को चुराना, गलत नाम से गलत जानकारी देना जैसे यूट्यूब पर नामी फिल्म की आड़ में किसी दोयम दर्जे की फिल्म को सेव करना आदि एक्टिविटीज़ को सर्च एंजिन न केवल अपनी खोज में शामिल नहीं करता बल्कि शिकायत मिलने पर ऐसे यूजर्स को बैन भी कर दिया जाता है. इसलिए कंटेंट राइटिंग में इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि कंटेंट विषय आधारित हो और वो विषय से भटकता न हो, साथ ही उसमें कैची वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया हो, क्योंकि आकर्षक शब्द ही किसी प्रस्तुति के प्राण होते हैं. और एक बात साफ भी है, किसी कंटेंट की मार्केटिंग तभी सफल हो पाती है जब पेश की गई जानकारी मौलिक और लोगों के काम की होती है. कंटेंट मार्केटिंग में अपनी सर्विस के बारे में यूजर्स के सम्मुख एसएमएस, आर्टिकल आदि के जरिए जानकारी रखी जाती है, जिससे टारगेट यूजर्स का रुझान चाहे गए एड्रेस पर बढ़ता है.

Learn more Importance of content marketing in SEO with DigitalSteps Seo Company.

Share

6 Comments
Details

    Author

    Write something about yourself. No need to be fancy, just an overview.

    Archives

    March 2018

    Categories

    All

    RSS Feed

Powered by Create your own unique website with customizable templates.
  • Blog